Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडीएलबी ने उपजिला चिकित्सालय भूमि आवंटन के लिए दी स्वीकृति

डीएलबी ने उपजिला चिकित्सालय भूमि आवंटन के लिए दी स्वीकृति


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बजट घोषणा सत्र में देवली के चिकित्सालय को उप जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत किए जाने के प्रयास अब सार्थक होते दिख रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य शासन विभाग ने नि:शुल्क भूमि आवंटन की स्वीकृति जारी कर दी है।

इसे लेकर विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि नगर पालिका मंडल की साधारण सभा में गत 29 जुलाई को अतिरिक्त प्रस्ताव संख्या एक सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इसके तहत देवली गांव के खसरा नंबर 4240 रकबा 0.99 यानी 9900 वर्ग मीटर एवं खसरा नं 4279 रकबा 0.25 यानी 2500 वर्ग मीटर कुल रकबा 1.24 हेक्टर व 12400 वर्ग मीटर भूमि है। वहीं प्रस्तावित भूमि निजी खातेदार भूमि खसरा नं 4280 में से 60 फीट चौड़ाई निर्विवाद रास्ता होने तथा उक्त रास्ते का नामांकन पालिका में दर्ज करवाने की सुनिश्चितता के बाद फैसला किया गया। इसके तहत प्रस्तावित भूमि का मौका स्थिति अनुसार क्षेत्रफल व खसरे के अनुरूप सीमाओं की निकाय स्तर पर जांच की शर्त एवं उप जिला चिकित्सालय के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटन किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

लिहाजा पालिका की ओर से लिए गए प्रस्ताव के अनुसार ही जगह पर देवली का नया उप जिला अस्पताल बनेगा। बता दे की देवली के उप जिला अस्पताल के लिए शहर के जयपुर रोड म्हारो राजस्थान होटल से पूर्व बाई दिशा में जाने वाले मार्ग पर यह अस्पताल बनेगा। अधिशासी अधिकारी देवली पवन कुमार शर्मा का कहना है कि डीएलबी ने नि:शुल्क भूमि आवंटन के लिए स्वीकृति जारी कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d