Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विहिप व बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार रात बच्चों और महिलाओं की खेलकूद व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी।
प्रखंड अध्यक्ष आशीष पंचोली व शहर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि इससे पहले गणेश मंगलवार रात बच्चो व महिलाओं द्वारा कुर्सी व डांडिया सजावट प्रतियोगिता हुई। जिसमें शहर की महिलाए व बच्चों ने भाग लिया। मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि मंगलवार रात को महर्षि गौतम महिला मंडल की अन्नू शर्मा, सुनीता पत्रिया, अर्चना गौतम, कृष्णा शर्मा, हेमा जोशी का सम्मान किया गया। जबकि आज रात बच्चों और महिलाओं की खेलकूद व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमे शहर व आसपास के बच्चे, महिलाएं देशभक्ति, दिव्य शक्ति, सनातनी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।



