12 व 13 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी
Deoli News 11 सितंबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फ़िलहाल प्रदेश से मानसून के विदा होने के आसार नही दिख रहे है। आज मौसम विभाग ने टोंक समेत 18 जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार सिस्टम में लो प्रेशर बनने से टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, दौसा समेत पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान के 14 अन्य जिलों में वर्षा होने के आसार है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ बरसात हो सकती है। विभाग ने बताया कि 12 व 13 सितंबर को अजमेर, कोटा संभागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान 14 सितंबर व 15 सितंबर को वर्षा से राहत मिल सकती है।


