Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग टोंक के संयुक्त निदेशक पवन कुमार महावर, राजेश बारेठ प्रोग्रामर टोंक, भागीरथ सिंह प्रोग्रामर देवली-उनियारा के द्वारा गठित टीम ने ई मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया।
इस दौरान उच्च अधिकारी समेत हेमेन्द्र मीणा सहायक प्रोग्रामर, दुर्गाशंकर मीणा सहायक प्रोग्रामर, विष्णु कुमार सूचना सहायक और पवन मेहरा द्वारा देवली ब्लाॅक के शहरी क्षेत्र में संचालित 11 ई-मित्र केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2 ई मित्र केन्द्र अन्य जिले के संचालित पाए गए। वहीं 7 ई-मित्र केन्द्रों पर अनियमितताएं पाई गई। विभागीय टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई एवं ई-मित्र संचालकों को राजस्थान सरकार द्वारा अनुमोदित बैनर, रेट लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क आमजन से लेने की बात कही।



