Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपत्रकार गौतम की पुण्यतिथि समेत दो रक्तदान शिविर गुरुवार को

पत्रकार गौतम की पुण्यतिथि समेत दो रक्तदान शिविर गुरुवार को


Deoli News 11 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पत्रकार व समाजसेवी दिवंगत घनश्याम गौतम की चौथी पुण्यतिथि पर आगामी 12 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

शिविर संयोजक अमित व सुमित गौतम ने बताया कि यह ब्लड कैंप ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें देवली की ब्लड बैंक की ओर से रक्त संग्रहित किया जाएगा। इसी तरह श्री देव शिक्षा समिति जहाजपुर की ओर से कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के जन्मोत्सव पर 12 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर श्री देव गुर्जर छात्रावास और भगवान मंदिर परिसर देवकन्या कॉलेज के पास कुचलवाड़ा कला में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सुबह 9 से शाम 4 बजे तक रक्त संग्रहण किया जाएगा। यह जानकारी समिति के सदस्य शिवराज गुर्जर (अमरवासी) ने दी। शिविर में 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d