Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

टूर्नामेंट में कैप्टन नदीम, कैप्टन आसिफ, कैप्टन उमेर, कैप्टन शकील, कैप्टन अश्फाक और कैप्टन बाबू की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान हुए मुकाबले रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शानू अब्बासी, डॉ. फहीम, कांग्रेस नेता भीमराज जैन, मोहम्मद इदरीश और महेंद्र बैरवा सहित कई लोग मौजूद रहे। डीपीएल कमेटी ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अतिथियों, कप्तानों, अंपायरों और खिलाड़ियों का आभार जताया। समारोह में प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई।



