Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सोमवार तड़के राजकीय उपजिला चिकित्सालय के ऑर्थोपेडिक्स डॉ. गोपाल मीणा की कार में आग लगने की घटना सामने आई है। डॉ. मीणा ने बताया कि उनकी नेक्सॉन कार कुचलवाड़ा रोड स्थित चामुंडा टेंट हाउस के पास उनके घर के बाहर खड़ी थी।
एजुकेशन न्यूज़ : शाबाश सोनू : मुखरता से विधानसभा मॉक सत्र में रखे विचार
इस दौरान सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे जब न्यूज़ पेपर देने वाला हॉकर वहाँ आया, तो उसे कार में आग लगी हुई दिखाई दी। हॉकर ने तत्काल डॉक्टर को आवाज लगाकर सूचना दी। डॉ. गोपाल मीणा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। यह आग कार के नीचे लगी हुई थी।उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास किसी तरह का कोई कचरा जला हुआ नहीं था, जिससे यह जाहिर हो कि यह आग, कचरा जलाने से लगी हो। उन्होंने शंका व्यक्त की है कि किसी बदमाश ने कार को जलाने की कोशिश की है। डॉ. मीणा ने यह भी बताया कि इसी कॉलोनी में इसी तरह एक अन्य अल्टो कार को भी आग लगाई गई है। फिलहाल, उन्होंने हनुमान नगर थाना पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी है, लेकिन वह जल्द ही लिखित रिपोर्ट भी देंगे।



