Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसंस्कृति के अनुरूप 25 दिसंबर को तुलसी पूजन करने का आव्हान

संस्कृति के अनुरूप 25 दिसंबर को तुलसी पूजन करने का आव्हान


Deoli News 15 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत आसाराम बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदान्त सेवा समिति के तत्वाधान में देशभर में 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस आयोजित होगा। इसे लेकर आश्रम के साधक लोगों में अलख जगा रहे हैं।

अभियान को लेकर सोमवार को देवली के आदर्श विद्या मन्दिर विद्यालय में विद्यार्थियों से हरि प्रिया तुलसी माता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया गया। वहीं तुलसी माता को तिलक लगाकर, अक्षत-प्रसाद-पुष्प चढ़ाकर, आरती की। आशारामजी बापू आश्रम बूँदी से आई प्रवक्ता उषा बहन ने बताया कि पूरे विश्वभर मे 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए इस पर्व का शंखनाद संत आसाराम बापू ने सन 2011 मे किया था, जो आज एक विशाल रूप ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि घर में लगाई हुई तुलसी मनुष्यों के लिए कल्याणकारी, धन-पुत्र प्रदान करने वाली, पुण्यदायिनी तथा हरिभक्ति देनेवाली होती है | प्रातःकाल तुलसी का दर्शन करने से सुवर्ण दान का फल प्राप्त होता है।

इस दौरान विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षकों ने भी 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प लिया। श्री योग वेदांत सेवा समिति से सत्यनारायण सेम, विक्रम सोनी, मंजु सैन सहित उपस्थित थे। इसी तरह यहां की आधा दर्शन स्कूलों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को स्वास्थ्य की कुंजी, योग, प्राणायाम व संस्कृति का महत्व बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d