Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोलकाता में पिछले दिनों एक ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। वहीं आरोप है कि पश्चिम बंगाल की प्रदेश सरकार की ओर से मामले में शिथिलता बरती जा रही है।
इसके विरोध में 17 अगस्त की शाम देवली में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। डॉ. राजकुमार कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कैंडल मार्च शाम 7 देवली के ममता सर्कल से शुरू होगा। कैंडल मार्च प्रदर्शन पूर्णतया मौन होगा। इसमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सदस्य, महिला संगठन व आमजन शामिल होगा, जो राज्य सरकार की ओर से शिथिलता बरतने का विरोध करेगा। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर सरकार को जगाने एवं मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। यह कैंडल मार्च ममता सर्कल से शुरू होकर मुख्य बाजार से होता हुआ नगर पालिका के बाहर शहीद स्मारक पर पहुंचेगा। इस कैंडल मार्च के माध्यम से लोग अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। वही दोषियों को गिरफ्तार कठोर सजा दिलाने की मांग की जाएगी। इस कैंडल मार्च में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल होंगे।



