Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका क्षेत्र दूनी में अध्यनरत विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए स्मृति योग्यता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि दूनी में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन करने के लिए यह नवाचार शुरू किया गया है।
इसमें दूनी नगर पालिका क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली प्रत्येक छात्र-छात्रा को 2 हजार 111रुपए, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र सौपकर लोगों द्वारा उनके परिजनों की स्मृति में पुरस्कार दिए गए। मोत्यां देवी, रतन देवी स्मृति, मथुरा लाल स्मृति पुरस्कार, पारस कुमार गूगलिया स्मृति योग्यता पुरस्कार, सुखलाल तिवाड़ी स्मृति योग्यता पुरस्कार, कस्तूर देवी स्मृति योग्यता पुरस्कार, चौधरी रामनारायण स्मृति योग्यता पुरस्कार सौपे गए। यहां प्रेमचंद राजोरा, सत्यनारायण तिवादी, श्यामसुंदर शर्मा, नरेंद्र कुमार गूगलिया, नवहिंद चौधरी ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा। कार्यक्रम में नगर पालिका मंडल दूनी द्वारा बोर्ड परीक्षा की श्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हंसराज मीणा प्रधानाचार्य द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर विद्यार्थियों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई तथा इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।

भारतीय मानक ब्यूरो के बारे में अवगत कराया
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब में क्विज प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य सुशीला मीणा, उपप्रधानाचार्य अर्पणा शर्मा, मेंटर टीचर जितेन्द्र कुमार व व्याख्याता हेमराज कोली ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो के कार्य और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में शिवानी मीणा ने प्रथम, नरेश कंवर ने द्वितीय, कोमल बैरवा ने तृतीय व प्रियंका मेहरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कार सौपे गए। कार्यक्रम के दौरान रिंकू पंचोली, खुर्शीद जहां, शाहिना परवीन, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, राजकुमार शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।



