Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpडॉ. सैनी तेलंगाना में स्टार प्रचारक नियुक्त

डॉ. सैनी तेलंगाना में स्टार प्रचारक नियुक्त

26 अप्रेल को होंगे रवाना


Political News 20 अप्रेल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान में 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को तेलंगाना में स्टार प्रचारक की हैसियत से भेजने का फैसला किया है। डॉ. सैनी 26 अप्रेल को तेलंगाना रवाना होंगे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सैनी को बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में पहले उदयपुर, बांसवाड़ा व चितौड़गढ़ क्षेत्रों का क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किया था। उसके बाद पार्टी ने उन्हें दौसा लोकसभा सीट पर समन्वयक बनाकर अहम जिम्मेदारी सोंपी। बांसवाड़ा में 21 अप्रेल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली विशाल रैली के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। इसके तहत सैनी को मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अहम जिम्मेदारी दी है। सैनी शनिवार को शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आयोजन रैली में भाग लेने के बाद बांसवाड़ा रवाना हो गए। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व कृषि मंत्री 26 अप्रेल को राजस्थान में चुनाव सम्पन्न होने के बाद तेलगांना रवाना होंगे, जहाँ वे करीब 15 दिन तक रहेंगे। तेलगांना में पार्टी प्रचार की बागडोर सौपना डॉ. सैनी के लिए अहम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d