Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्व ब्राह्मण समाज देवली ने शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट, देवली थानाधिकारी राजकुमार नायक व पत्रकारों का पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में सम्मान किया है।
दरअसल गत 29 मार्च को क्षेत्र के राजमहल निवासी जितेन्द्र पाराशर के साथ बीसलपुर राजमहल मार्ग पर अपहरण कर लूट व मारपीट की घटना हुई। इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की त्वरित कार्रवाई में देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह व थानाधिकारी राजकुमार नायक का विशेष सहयोग रहा है। इस कार्रवाई के लिए सर्व ब्राह्मण समाज ने पुलिस उपाधीक्षक, देवली थानाधिकारी व मीडियाकर्मी कृष्ण गोपाल शर्मा, बृजेश भारद्वाज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस दौरान ओम प्रकाश पाराशर, रामेश्वर पाराशर, पं मुकेश गौतम कृष्ण गोपाल पाराशर, शिव भगवान पाठक, दीपक पराशर मनीष पाराशर थे।


