Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय देवली की ओर से विद्युत कर्मचारियों पर हमला कर बाधा पहुंचाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह के अनुसार यह आरोपी हनुमान पुत्र महावीर प्रसाद तेली निवासी गांवड़ी थाना देवली है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर को विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता व लाइनमैन ने बिल जमा नहीं करने पर विद्युत पोल से आरोपी का विधुत कनेक्शन काट दिया था। इससे नाराज होकर आरोपी हनुमान तेली ने विद्युत कर्मचारी पर हमला कर कामकाज में बाधा पहुंचाई। मामले में पुलिस ने मारपीट, एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू थी। वहीं आरोपी हनुमान घटना के दिन से फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की आदेश हुए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी पर पदमपुरा गंगानगर, देवली, थाना सदर बूंदी, थाना हनुमान नगर, कोतवाली जिला पाली में अलग-अलग मामले पंजीकृत है।




