Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमाता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

माता मंदिर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा


Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सावंतगढ़ चामुंडा माता मंदिर में चोरी के एक आरोपी को देवली थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

हेड कांस्टेबल बद्रीलाल यादव ने बताया कि पुलिस ने लालाराम उर्फ लाल्या मोग्या पुत्र माधू मोग्या निवासी जाल का मेवदा थाना केकड़ी को जहाजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी लालाराम ने फोरू मोग्या व कजोड़ मोग्या के साथ मिलकर सावंतगढ़ व टीकड़ चामुंडा माता मंदिर में सीसीटीवी कैमरा की मशीन तथा ग्रामीण हेमंत मीणा के मकान से बाइक चुराई थी। मामले में फोरू पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। जबकि लालाराम को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय पेश किए जाने पर जेल भेजने के आदेश हुए। यादव ने बताया कि मामले में कजोड़ मोग्या अभी भी फरार चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d