Deoli News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहुदिव्यांग विद्यालय एवं मानसिक विमदित पुनर्वास गृह देवली में सतरंगी सप्ताह के अनुसार दिव्यांग मतदाता ट्राई साईकिल रैली का आयोजन किया गया।
प्राचार्य महेश शर्मा ने बताया कि रैली को संस्था निदेशक रणवीर सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार है, “हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम” व लोकतंत्र कि सुनो पुकार मत खोना अपना मत अधिकार, पहले वोट डालेंगे फिर चुल्हा जलाएंगे आदि नारे लगाकर लोगों को मतदान का संदेश दिया। इस दौरान मानसिक विमदित पुनर्वास गृह के छात्र छात्रा एवं कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, सुरेश अग्रवाल, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, प्राचार्य महेश कुमार शर्मा, कोर्स कॉर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, अंशु शर्मा, कृष्णा देवी, विशेष शिक्षक बिरधीचन्द्र प्रजापत, विवेक टांक, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर, विशेष शिक्षिका उपासना गुर्जर, किरण वैष्णव, नरेश कुमार मीणा, कृष्ण गोपाल सैनी, त्रिलोक कुमार आदि थे। इसी तरह राजकोट पंचायत के बूथ संख्या 80 के मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने जा रहे लोकसभा आम चुनाव में मतदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई कुमकुम पत्रिका का वितरण कर किया गया। इस दौरान बीएलओ दुर्गा लाल मीना, पंचायत शिक्षक महावीर मीना, विजय सिंह मीणा, सीमा मीना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि थे। स्वीप प्रभारी राजकुमार लसारिया ने यह जानकारी दी।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में सतरंगी सप्ताह के चौथे दिन मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को ट्राई साइकिल मैराथन रैली निकालकर हम भी सक्षम, राष्ट्र भी सक्षम का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना, बीएलओ अनिल कुमार, शिवपाल मीणा, सुगन चन्द कुमावत अध्यापक थे।


