115 वाहन स्वामियों के विरूद्ध दर्ज कराने की तैयारी
Desk News 20 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा लोकसभा चुनाव के तहत परिवहन व्यवस्था के लिए सीएपीएफ कंपनियों, पुलिस जाप्ते के परिवहन, निजी बसों, स्कूल बसों, ट्रक, मिनी ट्रक, टैक्सी एवं निजी कारों का अधिग्रहण किया था।
जिसकी रिपोर्टिंग वाहन स्वामी एवं चालक द्वारा 16 अप्रैल को कराई जानी थी। जिला परिवहन अधिकारी संपतराम वर्मा ने बताया कि समाचार पत्रों के माध्यम से पूर्व में सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों को चुनाव कार्य में सहयोग देने की अपील की गई थी। लेकिन कुछ वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण फार्म प्राप्त करने के बाद भी जिन वाहन स्वामियों एवं चालकों ने वाहन की रिपोर्टिंग नहीं कराई है। उन वाहन स्वामियों पर कार्यवाही कर दो वाहन कार्यालय में सीज किए गए है तथा ऐसे करीब 115 वाहन स्वामियों के विरूद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्ताव भिजवाकर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर केंद्रीय मोटर यान अधिनियम की धारा के तहत पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन की तथा
राजस्थान मोटर वाहन कर अधिनियम के तहत कर जमा से संबंधित कार्यवाही तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 167 के अधीन एक वर्ष तक की अवधि के कारावास या जुर्माना की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
अमित शाह का दावा : राजस्थान की सभी सीटों पर होगी भाजपा की जीत


