Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्महनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, शोभायात्रा, भंडारा होगा

हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, शोभायात्रा, भंडारा होगा


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित बावडी बालाजी मन्दिर में आगामी 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी जोर-जोर से जारी है।

मन्दिर पुजारी चेतन वैष्णव ने बताया कि बालाजी सेवा मण्डल के तत्वाधान मे इस मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। इसमें बालाजी का अनूठा श्रृंगार होगा व 22 अप्रैल को शोभायात्रा, भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में बाल कलाकार विप्रांश वैष्णव, पायल साहू, राहुल अग्रवाल, नितिन मंगल द्वारा प्रस्तुतिया दी जाएगी। इसी प्रकार 23 अप्रैल को बावडी बालाजी परिसर मे 8 वां विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। इसमें हजारो की तादात मे श्रद्दालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। उक्त आयोजन को लेकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। सेवा मण्डल से जुडे सभी कार्यकर्ता भी दिन रात इस आयोजन को बेहतर बनाने में लगे हुए है। दरअसल हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल (मंगलवार) सुबह 3 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 24 अप्रैल (बुधवार) सुबह 5 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। लिहाजा इस बार हनुमान जयंती 23 अप्रैल को मनाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d