Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News10 पेटी अवैध बीयर व करीब 24 हजार रुपए जब्त

10 पेटी अवैध बीयर व करीब 24 हजार रुपए जब्त

घाड़ थाना पुलिस व टोंक डीएसटी टीम की कार्रवाई


Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की घाड़ थाना पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई कर 10 पेटी अवैध बीयर व करीब 24 हजार रूपए नकद जब्त किए हैं।

घाड़ थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार सहायक उप निरीक्षक जगदीश लाल की अगुवाई में गठित टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर भरनी सरकारी स्कूल के पास एक सफेद थार कार को रोककर इसकी तलाशी ली। इसमें 10 कर्टन बीयर कुल 120 बीयर व 23 हजार 900 रुपए बिना अवज्ञा पत्र के परिवहन करते पाए गए। इस पर पुलिस ने अनिल कुमार मीणा पुत्र सुखपाल मीणा निवासी खेमा का झोपड़ा, थाना हनुमान नगर जिला शाहपुरा को गिरफ्तार किया है और कार जब्त कर ली है। वहीं पुलिस ने एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d