Deoli News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी लोकसभा चुनाव के तहत चलाए जा रहे आओ बूथ चले अभियान को लेकर रविवार को सीबीईओं देवली रामराय मीणा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया।

Read Also : हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर, शोभायात्रा, भंडारा होगा
इसे लेकर मीणा निवारिया, संथली, बंथली, सरोली जलसीना समेत बूथों पर पहुंचे तथा यहां मूलभूत सुविधाएं, फर्नीचर, पेयजल, छाया आदि के प्रबंध देखकर बीएलओ को निर्देश दिए। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। दौरान सुपरवाइजर दौलत सिंह चौहान, रमेश कुमार, बाबूलाल, भगवान सहाय समेत कर्मचारी उपस्थित थे।


