Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर एक व्यक्ति को अवैध डोडा चूरा व बाइक सहित गिरफ्तार किया है।
वहीं वांछित स्मैक सप्लायर को भी जयपुर से गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी सरवर खा ने बताया कि पोल्याडा पुलिस चोकी के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर देवराज पुत्र किशनलाल गुर्जर निवासी निवारिया के पास से एक बेग में 2 किलो 520 ग्राम डोडा चुरा पाए जाने पर बाइक व डोडा चूरा जब्त कर देवराज को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार थाना घाड़ में दर्ज एनडीपीएस एक्ट में वांछित स्मेक स्पलायर कल्याण सिंह पुत्र भूरालाल तंवर राजपुत निवासी भवानीपुरा थाना घाटोली जिला झालावाड को रॉयल सिटी जयपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को तीन दिन के पीसी रिमांड पर लिया गया है।



