दूध देकर लौटते वक्त हुआ हादसा
Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग पर शनिवार रात बाइक की टक्कर से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इसे लेकर मृतक के पुत्र बंटी मीणा ने थाने में रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट में बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वे दूध देकर वापस पैदल ही घर आ रहे थे। मृतक हरलाल मीणा पुत्र जगन्नाथ मीणा निवासी कास्या कॉलोनी थाना देवली है, जो शनिवार शाम को दूध बेचने गया था। वापस लौटते वक्त थाना क्षेत्र की कास्या कॉलोनी के करीब एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में हरलाल मीणा गंभीर घायल हो गए। जिनकी मौत हो गई। शनिवार रात शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। वहीं रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



