Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबस स्टैंड में बैठे यात्रियों का बैग पार, बच्ची के इलाज के...

बस स्टैंड में बैठे यात्रियों का बैग पार, बच्ची के इलाज के लिए जा रहे थे जयपुर

कपड़े व जांच रिपोर्ट हुई चोरी


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर तहसील के ठिटोडी निवासी एक व्यक्ति का रविवार रात बस स्टैंड परिसर से बैग चोरी हो गया। यह वारदात उस वक्त हुई, तब इन यात्रियों को नींद की झपकी आ गई तथा इनमें से एक यात्री पूछताछ के लिए बस पर गया था।

बाद में पीड़ित परिवार देवली थाने भी पहुंचा। लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला। दरअसल यह व्यक्ति पंडेर के ठिटोडी निवासी चांदमल रेगर है। चांदमल ने बताया कि उसकी चार माह की बच्ची का हार्ट का उपचार चल रहा है। यह उपचार भीलवाड़ा में चल रहा था। लेकिन चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। इस पर चांदमल रेगर अपनी पत्नी सीमा व मां लाड़ देवी के साथ गांव से रविवार शाम जयपुर के लिए रवाना हुए तथा रात 9 बजे यहां देवली पहुंचे। इस दौरान बस के इंतजार में रात एक बजे तक यह परिवार यही बस स्टैंड परिसर में बैठा रहा। पीड़ित ने बताया कि रात 12 से एक बजे के बीच कोटा से जयपुर जाने के लिए एक रोडवेज बस आई। इस दरमियान चांदमल व उसकी पत्नी को नींद की झपकी आ गई। वही मां लाड़ देवी बस पर पूछताछ के लिए गई।

पीछे से मौका पाकर चोर उनके बैग को चुरा कर ले गया। मां के वापस आने पर बैग गायब मिला तो पीड़ित परिवार घबरा गया। उन्होंने आसपास तलाश की। लेकिन पता नहीं लगा। पीड़ित ने बताया कि बैग में बेटी के उपचार की दवाइयों की पर्ची, महंगी जांच रिपोर्ट्स व भीलवाड़ा से मिला रेफर कार्ड भी चोरी हो गया। इससे उन्हें अब उपचार में दिक्कत होगी। पीड़ित ने बताया कि वे इसे लेकर थाने गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें सही जवाब नहीं दिया। वही उपचार की जल्दी की वजह से सोमवार सुबह चांदमल अपने परिजनों के साथ जयपुर निकल गया। उन्होंने बताया की बेटी का एसएमएस अस्पताल में उपचार कराना है। ऐसे में उनके पास वक्त नहीं है था। पूरी रात यह परिवार यहां बस स्टैंड परिसर में बैठा रहा। जिन्हें समीप के दुकानदार पारस साहू मोंटी ने हिम्मत दी। रातभर परेशान होने के बाद यह परिवार सुबह जयपुर के लिए रवाना हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d