Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर गुरुवार शाम एक ढाबे में लगा गैस सिलेंडर भभक गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।
सूचना पर नगरपालिका की दमकल ने पहुंचकर लोगों के सहयोग से आग बुझाई। दमकल केंद्र की सूचना के मुताबिक यह आग शाम 4 बजे एनएचएआई 52 स्थित लकी ढाबा रेस्टोरेंट पर लगी। इस दौरान ढाबा कर्मचारी गैस पर काम कर रहा था। इस दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इससे ढाबा आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं समीप के महिंद्रा शोरूम के कर्मचारियों ने दमकल केंद्र को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाए जाने से किसी तरह की कोई हानि व नुकसान नहीं हुआ। लेकिन एक व्यक्ति थोड़ा झुलसा है। इस दौरान दमकलकर्मी प्रद्युमन सिंह, प्रदीप सिंह, रामहरि मीणा समेत मौजूद थे।



