Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationचुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य, जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य, जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें- मुख्य निर्वाचन अधिकारी


Desk News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के तहत राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान को लेकर गुरुवार को टोंक के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित मतदान दलों के तृतीय प्रशिक्षण, गंतव्य स्थल पर उनकी रवानगी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक दीप्रवा लाकरा, पुलिस पर्यवेक्षक के. नारायण, व्यय पर्यवेक्षक मयूर गजानन कांबले, पुलिस अधीक्षक संजीव नैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश चौधरी समेत सभी एआरओ मौजूद रहे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे मतदान कर्मियों से कहा कि लोकसभा चुनाव में चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। जिसका जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय से मतदान करवाने की प्रक्रिया के बारे में संवाद किया। साथ ही, ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में उनकी समझ को परखा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने टोंक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम, विभिन्न काउंटर, सुविधा केंद्र आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला परिषद के पुराने भवन में बनाए गए इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि मतदान दिवस पर मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मतदान केंद्र पर रैंप, पीने के पानी, छाया, व्हील चेयर सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही हर मतदान केंद्र पर सहायता के लिए वॉलिंटियर्स रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d