Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationटोंक जिले की चार विधानसभाओं के लिए मतदान दल रवाना

टोंक जिले की चार विधानसभाओं के लिए मतदान दल रवाना


Desk News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के दौरान 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक से मतदान दल रवाना हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. सौम्या झा ने कहा कि सभी मतदान दलों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी मतदान दल भली प्रकार से स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान का कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को अपने निर्धारित रूट के अनुसार अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करवाने की तैयारी करनी है। साथ ही, आवंटित मतदान केंद्र पर रहकर अपने उत्तरदायित्वों को पूरा करेंगे। मतदान केंद्र में भी मतदान दलों के ठहरने तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। चुनाव में लगे अधिकारी, कर्मचारी किसी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे। चुनाव कार्य निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। मतदान केंद्र की तैयारी से लेकर 26 अप्रैल को निर्धारित समय पर मॉक पोल करवाकर सुबह 7 बजे मतदान प्रारंभ करना है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय टोंक से तृतीय प्रशिक्षण के बाद चारों विधानसभा के लिये मतदान दलों को ईवीएम व चुनाव सामग्री देकर रवानगी दी गई। साथ ही मतदान दलों के साथ पर्याप्त सुरक्षा बल भी दिए गए हैं।

चारों विधानसभाओं में 1134 मतदान केंद्र बने

जिले के चारों विधानसभाओं में 1134 मतदान केंद्रों पर 11 लाख 22 हजार 195 मतदाता वोट डालेंगे।
टोंक जिले की चारों विधानसभाओं में कुल 1134 मतदान केंद्रों पर 11 लाख 22 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 5 लाख 75 हजार 472 पुरुष एवं 5 लाख 46 हजार 718 महिला एवं 5 ट्रांसजेंडर मतदाता है। मालपुरा विधानसभा में 287 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 74 हजार 631 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 40 हजार 169 पुरुष एवं एक लाख 34 हजार 462 महिला मतदाता है। निवाई विधानसभा में 286 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 86 हजार 750 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 47 हजार 600 पुरुष एवं एक लाख 39 हजार 150 महिला मतदाता है।

इसी प्रकार टोंक विधानसभा में 258 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 59 हजार 239 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 32 हजार 157 पुरुष एवं एक लाख 27 हजार 78 महिला एवं 4 ट्रांसजेंडर मतदाता है। देवली-उनियारा विधानसभा में 303 मतदान केंद्रों पर 3 लाख एक हजार 575 मतदाता अपना वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 55 हजार 546 पुरुष एवं 1 लाख 46 हजार 28 महिला मतदाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d