Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने सोमवार रात शहर में तलवार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार यह आरोपी राजूलाल पुत्र मदनलाल भील निवासी पेच की बावड़ी जिला बूंदी है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक देवली के बस स्टैंड के पीछे की और धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे पड़कर जांच की तो उसकी शर्ट के भीतर रखी तलवार बरामद हुई। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है।
इसी तरह अवैध टोपीदार बंदूक लेकर शिकार की फिराक में घूम रहे एक जने को दूनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी सरवर खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के लाखोलाई के जंगल में सोमवार की रात लाखोंलाई निवासी देवलाल उर्फ़ देवा उर्फ देवलिया पुत्र कल्या मोग्या जंगल में अवैध टोपीदार बंदूक लेकर शिकार की फिराक में था। आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध बंदुक जब्त कर ली गई है।


