Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपरिजनों ने जताई जहरीले के कीड़े काटने की आंशका, मौत हुई

परिजनों ने जताई जहरीले के कीड़े काटने की आंशका, मौत हुई


Deoli News 26 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली के घाड़ थाना क्षेत्र में सोमवार रात जहरीले जीव के काटने से एक किसान की मौत होने होने का मामला सामने आया है।

घाड़ थाने के हेड कांस्टेबल भंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के खरोई गांव निवासी सोजीलाल पुत्र सुवालाल खाती सोमवार शाम खेत पर फसलों की रखवाली करने गया था। जब मंगलवार सुबह परिजन उसके लिए चाय लेकर पहुंचे तो वह खेत पर अचेत मिला। जिसे दूनी अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई हरिशंकर ने जहरीले कीड़े के काटने की आशंका से मौत होने का मामला दर्ज कराया हैम मृतक के दो बेटियां व एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 5 साल की बताई गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d