Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आयोजित 53वी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीन पदक प्राप्त किए हैं।
सफलता के मौके पर विद्यालय के प्राचार्य नवरतन मित्तल ने तीनों छात्राओ को पदक पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक संजय सिंह एवं योग अनुदेशक अंजना मेघवाल ने बताया कि छात्रा अद्विका सिंह ने बैडमिंटन, प्रतिभा ने एथलेटिक्स में भाग लिया। प्रियंका यादव ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स में शॉट पुट में स्वर्ण, 4 ×100 में कास्य एवं 4×400 मे कांस्य पदक प्राप्त किया। प्राचार्य नवरतन मित्तल, मुख्य अध्यापक धर्मराज मीणा एवं दीप्ति गुप्ता ने छात्रा प्रियंका यादव को बधाई दी और कहा कि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि छात्रा प्रियंका यादव का चयन एसजीएफआई में हुआ है।
जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया
ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई ग्राम पंचायत देवडावास में एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षा विभाग से ब्लॉक अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी महोदय रामराय मीणा, प्रधानाचार्य, जयकुमार जैन, तहसीलदार रामसिंह मीणा, ग्रामीण विकास विभाग से जनसुनवाई प्रभारी शिवसिंह मीणा, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जगदीश मीणा, महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर सरोज वर्मा आदि उपस्थित थे।


