Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगोड़े आरोपियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत दूनी पुलिस ने टॉप टेन भगोड़े में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खा के अनुसार कमला नेहरू कनक विहार जयपुर निवासी सुनील पुत्र जगदीश विश्नोई के विरुद्ध एक एनआई एक्ट के तहत विचाराधीन मुकदमे में वह बीते तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के प्रयास भी किया। लेकिन सफल नही हुई। इस दौरान जिले में चलाए गए अभियान के तहत हेडकांस्टेबल राजेश, पुलिसकर्मी भागचंद, विजय सिंह की टीम ने आरोपी भगोड़े को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी टॉप टेन में से पहला आरोपी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



