मौके पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नयागांव (राजमहल) में गुरुवार अपरान्ह करीब 3 बजे देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत राजस्व कर्मचारियों के दल ने बजरी के अवैध स्टॉक पर कार्रवाई की है।
वही मौके पर एक बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली भी पकड़ी है, जो स्टॉक पर बजरी खाली कर रही थी। दरअसल उच्च अधिकारियों का निर्देश पर देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, गिरदावर भंवर रणजीत सिंह, पटवारी प्रियंका जाट समेत राजस्व कर्मचारी नयागांव पहुंचे। यहां गैर मुमकिन आबादी बाड़ा क्षेत्र में बजरी का अवैध स्टॉक मिला। मौके पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक बजरी खाली कर रहा था। जिसे राजस्व कर्मचारियों के दल ने पकड़ लिया। वही यहां बजरी के स्टॉक का आकलन किया, जो करीब 30 ट्रैक्टर ट्राली पाया गया। उक्त बजरी के स्टॉक को सचिव राजमहल की निगरानी में सुपुर्द कर दिया है। जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली को दूनी थाना पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान कार्रवाई दल को देखकर एक चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग गया।




