Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsएसडीओं ने द्वारिकाधीश गौशाला का किया निरीक्षण

एसडीओं ने द्वारिकाधीश गौशाला का किया निरीक्षण


Jahazpur News 4 जुलाई (आजाद नेब) व्यक्ति को अपने आत्मबल के जरिए मानवता व पर्यावरण संरक्षण प्राणीमात्र को बचाने के लिए रचनात्मक एवं सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

यह बात जहाजपुर एसडीओं सुरेंद्र बी पाटीदार ने गुरुवार को काछोला द्वारिकाधीश सामुदायिक गौशाला निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस वर्षाकाल में सघन पौधारोपण कर पर्यावरण एवं जीवमात्र की सुरक्षा, संरक्षण योगदान देना चाहिए। एसडीओ पाटीदार ने गौशाला द्वारा सोशल मीडिया का वास्तविक और सार्थक उपयोग कर जन भागीदारी के जरिए निराश्रित गौमाता की सेवा कार्यों के संबंध में शाहपुरा जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत को फीडबैक दिया है। इस दौरान काछोला नायब तहसीलदार कैलाश मीणा, द्वारकाधीश सामुदायिक गौशाला के सचिव डॉ. एनके सोनी मंदिर के मुख्य पुजारी रामस्वरूप धाकड़, गौशाला के कर्मचारी देवीलाल धाकड़ भवानी, शंकर बैरवा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d