Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के अजमेर-कोटा स्टेट हाईवे पर एक टैम्पो चालक के साथ लूट कर, अप्राकृतिक संबंध बनाने के दो आरोपियों को जांच अधिकारी जहाजपुर डीएसपी अजीत सिंह ने गिरफ्तार किया है।
हनुमान नगर थाना अधिकारी अयूब खा के अनुसार देवली थाना क्षेत्र के मालेड़ा पंचायत के एक गांव निवासी ने गत 23 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसमें बताया कि वह अपने टेंपो से नापाखेड़ा में सामान व लोगों छोड़कर वापस देवली आ रहा था। इसी बीच मुंशीपुरा के पास पीड़ित को दो जनों ने हाथ देकर रुकवाया तथा कहा कि उनकी बाइक खराब हो गई। जिसे देवली लेकर चलना है। यह कहकर आरोपी टैंपू चालक को मुंशीपुरा चौराहे की ओर ले गए। वहां पर पहले से ही दो-तीन व्यक्ति और मौजूद थे। उक्त चार-पांच जनों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और डरा धमकाकर उसे रोड से साइड में लेकर ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के पास रखे 5 हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया।
वहीं पीड़ित को डराकर दो-तीन घंटे तक अप्राकृतिक संबंध बनाए। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित लूट व अप्राकृतिक संबंध बनाने के मामले में कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच जहाजपुर डीएसपी के सुपुर्द की थी। जांच अधिकारी अजीत सिंह मेघवंशी ने चेतन पुत्र रोशन कीर निवासी कीर मौहल्ला देवली व हंसराज पुत्र कैलाश कीर निवासी ठगरिया कॉलोनी देवली से पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने यह आरोप स्वीकार किया। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी की तलाश भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इन आरोपियों को देवली थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था।



