Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन आचार्य विराग सागर के आकस्मिक समाधिस्थ होने पर गुरुवार रात महावीर दिगंबर जैन मंदिर देवली में लोगों की ओर से विनय अंजलि अर्पित की गई।
समाज के महावीर कुमार जैन ने बताया कि यह विनय अंजलि रात 8:30 बजे जैन मंदिर परिसर में दी गई। समाज के वक्ताओं ने कहा कि आचार्य की समाधि से पूरे देशभर के जैन समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दौरान सभा का आयोजन किया गया। यहां राजकुमार कोठारी ने आचार्य के जीवन के बारे में बताया। वही उनकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने की बात कही, ताकि मानव जीवन का कल्याण हो सके। यहां समाज अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार जैन समेत कार्यकारिणी के कई लोग उपस्थित थे। समापन पर णमोकार मंत्र का उच्चारण कर सभा का विसर्जन किया गया। बता दे कि आचार्य विराग सागर की समाधि से जैन समाज में शोक की लहर है।



