Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में गत एक दिन में पहली बार पानी की आवक दर्ज की गई है। यह आवक मौजूदा सीजन की पहली आवक है। वही लगातार बारिश होने से उम्मीद है कि पानी की औऱ बढ़ोतरी होगी।

धर्म कर्म : आचार्य विराग सागर को विनय अंजलि अर्पित की
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे बांध का जल स्तर आरएल 309.66 मीटर था। वही क्षेत्र में 20 एमएम बारिश रिकार्ड दर्ज की गई। लेकिन शुक्रवार सुबह 6 बजे तक बीते 24 घंटे में 57 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बांध का जल स्तर 3 सेंटीमीटर बढ़कर आरएल 309.69 मीटर हो गया। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 9.957 टीएमसी पानी है, जो कि पूरे बांध का 25.52 फ़ीसदी हिस्सा है। इधर, शुक्रवार सुबह से शहर में झमाझम बारिश का दौर जारी है।
एससी, एसटी बेरोजगार युवाओं के लिए ऋण आवेदन शिविर 8 जुलाई को




