Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessएससी, एसटी बेरोजगार युवाओं के लिए ऋण आवेदन शिविर 8 जुलाई को

एससी, एसटी बेरोजगार युवाओं के लिए ऋण आवेदन शिविर 8 जुलाई को


Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र टोंक की ओर से आगामी 8 जुलाई को पंचायत समिति देवली में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

महाप्रबंधक सुल्तान सिंह मीना के अनुसार इस मौके पर अभ्यर्थियों से ऋण आवेदन पत्र तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य के औद्योगिक विकास में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्गों की प्रभावी भागीदारी निश्चित करने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के तहत पंचायत समिति पर विशेष जागरूकता शिविर लगाया जा रहा है। योजना के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में 10 करोड रुपए, सेवा क्षेत्र में 5 करोड़ तथा व्यापार क्षेत्र में एक करोड रुपए तक का ऋण वित्तीय संस्थान के माध्यम से दिए जाने का प्रावधान है। इसी तरह योजना अंतर्गत 25 लाख रुपए तक के ऋण पर 9 प्रतिशत, 25 लाख से 5 करोड रुपए के ऋण पर 7 प्रतिशत, 5 करोड़ से 10 करोड रुपए के ऋण पर 6 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 25 लाख रुपए अथवा 25 प्रतिशत एक मुस्त अनुदान देने का प्रावधान है।

शिविर में आने वाले युवाओं को पासपोर्ट साइज फोटो, आधार, जन आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, पैन कार्ड, बैंक पासबुक व परियोजना की रिपोर्ट साथ लानी होगी। इसी तरह पंचायत समिति देवली में असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पंजीयन कराने एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में नामांकन के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में योजना में नामांकन करवाने की जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d