Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमॉडल स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश शुरू

मॉडल स्कूल की प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश शुरू


Jahazpur News 4 जुलाई (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सत्र 2024-25 में प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो चुके है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में नए सत्र के लिए कक्षा एक से 5 तक प्रवेश होगा।

प्रत्येक कक्षा 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन की अन्तिम तिथि आगामी 12 जुलाई है। प्रधानाचार्य डॉ. भंवरलाल खटीक ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म दोपहर एक बजे से 3 बजे तक मॉडल विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते है। कक्षा एक में प्रवेश के लिए आयु 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम होना चाहिए। विद्यार्थियों की आयु गणना 31 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी। सत्र 2024-25 में कक्षा एक से 5 तक सभी कक्षाओं में शत् प्रतिशत नए प्रवेश होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d