Desk News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से गुरुवार को टोंक समेत प्रदेश के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र जयपुर के शिफ्ट अधिकारी के अनुसार टोंक, सवाईमाधोपुर, अजमेर, भीलवाड़ा झालावाड़ समेत 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
यह अलर्ट आगामी 3 घंटे के लिए जारी हुआ है। इसके अनुसार कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन हो सकती है। वही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दरमियान हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।


