Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसघन पौधारोपण अभियान के तहत लगाए हजारों पौधे

सघन पौधारोपण अभियान के तहत लगाए हजारों पौधे

दूनी, बीजवाड़, चाँदली, गांवड़ी


Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे ग्रीष्मावकालीन समर कैंप के चौथे दिन गुरुवार को पेंशनर समाज द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में बच्चों के साथ सघन पौधारोपण किया गया।

शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट ने बताया कि पेंशनर समाज ने 7 हजार 111 रुपए की राशि वृक्ष संरक्षण के लिए विद्यालय को प्रदान की। छात्रों के साथ विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान मे लक्ष्य के अनुरूप छायादार एवं अलंकृत पौधे लगाए गए। शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय को विभाग द्वारा 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार, पेंशनर समाज के अध्यक्ष के साथ सत्यनारायण तिवारी, कल्याण मल नामा, गणपत सिंह चौहान समेत थे।

गावड़ी

इसी प्रकार अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी सहित पंचायत के कई विद्यालय में पौधारोपण में भाग लिया। पंचायत शिक्षा अधिकारी दयाल राम मीणा ने बताया कि पंचायत की अंबापुरा, कालानाडा, खेड़ा गांवड़ी, भेरूपुरा, दुर्गापुरा, सीतारामपुरा भीवड़ावास, रूपारेल, दूदावास, ककोडिया, रघुनाथपुरा, गावड़ी सहित सभी विद्यालय में पौधे लगाए गए। उपप्रधानाचार्य सीताराम मीणा, व्याख्याता रवि शंकर मीणा, संजय, पारसमल जैन बुद्धि प्रकाश दयाराम मीणा राजेश शर्मा अनिरुद्ध शर्मा समेत थे।

चाँदली

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में 1100 पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। शिक्षक भँवरलाल वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय विकास और प्रबंधन समिति के सदस्य रामस्वरूप डागर, पूर्व सरपंच सीताराम हरिवंश, प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, ग्राम पंचायत सरपंच राधा देवी, रवि हरिवंश, वृक्षारोपण प्रभारी किशन लाल मीणा आदि थे। यहां अशोक, करंज, शीशम, नीम, पीपल, बरगद, आंवला और अन्य छायादार पौधे लगाए गए।

बीजवाड़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में भी प्रधानाचार्य प्रेम लाल मीना के निर्देशन में सघन पौधारोपण किया गया। खेल मैदान में प्राथमिक उच्च प्राथमिक कक्षा के छात्र छात्राओं एवं अध्यापको द्वारा 200 पौधें लगाए। पारस मीना, इको क्लब प्रभारी हनुमान जाट, पौधारोपण प्रभारी अनिल कुमार टेलर, सुगन चन्द कुमावत, अनिता मीणा, सीमा जाट, पंचायत सहायक राम कुवार मीना सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d