झमाझम बारिश से धुला शहर, मिटी गर्मी
Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरुवार दिनभर व रात को तेज गर्मी, उमस के बाद शुक्रवार सुबह आखिरकार बादल बरस पड़े। इस दौरान सुबह 5 बजे से देवली शहर आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है।
बीसलपुर डैम में हुई पानी की आवक
लगातार एक गति से चली बारिश से समूचा शहर धुल गया। वहीं सड़कों पर पानी बहने लगा। लगातार बारिश होने से उमस व गर्मी फिलहाल खत्म हो गई है। बारिश से किसानों को खुशी है। वहीं बारिश से मौसम ठंडा एवं खुशनुमा हो गया है। वही लगातार चल रहे इस दौर से गर्मी खत्म हुई है। बीते 5 घंटे से चल रही बारिश की वजह से देवली के कई सरकारी कार्यालय में पानी एकत्र हो गया। वही सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को छतरी आदि का प्रबंध कर जाना पड़ा। यह दौर सुबह पौने 11 बजे बाद भी जारी रहा। इसके बाद बारिश एकाएक तेज हो गई। इसी तरह जारी रहा। शहर के चर्च रोड पर पानी नहर की भांति बहने लगा। इससे यहां स्थित के दिनों में भी पानी घुस गया। बता दें कि यह बारिश सीजन की सबसे अच्छी पहली बारिश हुई है।



