क्षेत्र की बारिश का पड़ा असर
Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध में शुक्रवार को महज 4 घंटे में पानी की बड़ी आवक हुई है।
इसे लेकर नियंत्रण कक्ष ने आंकड़े जारी किए है। नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक शुक्रवार सुबह बंद का जलस्तर आरएल 309.69 मीटर था। वही यह जलस्तर सुबह 10 बजे तक 309.78 मी पहुंच गया। हालांकि त्रिवेणी का गेज फिलहाल शून्य है। लेकिन क्षेत्र में हुई बारिश से बांध का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बड़ा है। क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है।


