Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल की घाड़ थाना पुलिस ने पीडीपी एक्ट और आबकारी अधिनियम समेत अन्य प्रकरण में 3 साल से फरार चल रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी शफिकुल शेख पुत्र आलम शेख और योगेश कुमार गवारियाँ उर्फ शुभम पुत्र रतन लाल गवारियाँ है। शफिकुल शेख बिजली बोर्ड ऑफिस के पास जयपुर रोड शिवाजी नगर वार्ड नंबर 14 दूदू थाना दूदू जिला जयपुर का निवासी है, जबकि योगेश कुमार गवारियाँ नकाशा मोहल्ला वार्ड नं 2 सांभर थाना सांभरलेक जिला जयपुर का निवासी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।



