Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सत्र 2025-2026 के लिए बीए, बीएससी और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में कुल 776 सीटें हैं, जिनके लिए 1397 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 7 जुलाई को कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों के नाम मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची में आए हैं, वे महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन करवाकर अपनी फीस ई-मित्र के माध्यम से जमा करवा सकते हैं। फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। यदि कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं कराता है, तो उसका आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा।



