Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश की वजह से बांध भरने की उम्मीद एक बार फिर से जागती नजर आ रही है।
इस दौरान बीसलपुर डैम के प्रमुख जल स्रोत बीगोद स्थित त्रिवेणी पर महज एक दिन में एक मीटर से अधिक गेज में बढ़ोतरी हुई है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार रविवार शाम 6 बजे त्रिवेणी का गेज 4.30 मीटर हो गया। वहीं बांध का जलस्तर आरएल 313.56 मीटर है। बांध में फिलहाल 25.251 टीएमसी पानी है। त्रिवेणी के गेज लगातार बढ़ने से सोमवार सुबह तक बांध में पानी की बड़ी आवक होगी। उधर, लगातार भीलवाड़ा व चित्तौड़ समेत कैचमेंट एरिया में बारिश होने से त्रिवेणी के गेज में बढ़ोतरी हुई है। यही बढ़ोतरी डेम भरने में कारगर साबित होगी। बता दे की रविवार सुबह 6 बजे त्रिवेणी का गेज 3.10 मीटर था, जो शाम 6 बजे तक महज 12 घंटे में एक मीटर 20 सेंटीमीटर बढ़ा है।

इसी तरह टोंक समेत सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, शाहपुरा, पाली, केकड़ी, नागौर, जोधपुर, जालौर समेत जिलों में आगामी 3 घंटे में भारी वर्षा की चेतावनी बताई गई है।


