Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदीवाली से पहले आया 'दीपोत्सव', सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

दीवाली से पहले आया ‘दीपोत्सव’, सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

एशिया कप जीता भारत


Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एशिया कप के फाइनल में भारत की शानदार जीत के बाद देवली में देर रात तक जश्न का माहौल छाया रहा। टीम इंडिया की जीत की पुष्टि होते ही युवा सड़कों पर उतर आए और जमकर आतिशबाजी कर झूम उठे।

यह उत्साह ऐसा था कि मानो दीपावली से पहले ही ‘दीपोत्सव’ मनाया जा रहा हो। पूरे शहर में कई जगहों पर ज़मीनी और आसमानी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा। क्रिकेट प्रेमी और युवा ढोल की थाप पर नाचते हुए और तिरंगा लहराते हुए शहर के प्रमुख बाजारों से गुजरे। युवाओं का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में भी पार्षद पंकज जैन सर्राफ़, पारस साहू मोंटी, अनुज समेत दर्जनों युवाओं ने इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है कि रविवार रात दुबई में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

भारत-पाकिस्तान के इस रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर भारत की जीत ने लोगों को गर्व और खुशी से भर दिया। रोमांचक मुकाबला ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उल्लेखनीय है कि हर बार पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत से मात खाती है। भारतीय क्रिकेट टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया है। इससे पहले भारत ने टॉस जीता और फील्डिंग ली।

पाकिस्तान की ओर से जीत के लिए मिले 147 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। जिन्होंने 53 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी खेली।

जेल में बेेखौफ होकर पिस्टल दिखाई और बनाया वीडियो, हैरान कर देगा मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d