Deoli News 29 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के पहले कार्यक्रम के रूप में रविवार को विजयदशमी उत्सव मनाया।
जिला संचालक पुरुषोत्तम ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के नासिरदा में पथ संचलन निकाला गया, जिसमें करीब 300 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ। स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। पथ संचलन विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष में निकाला गया, जो विनाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, स्व का जागरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई
नगर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर मनाई। यहां नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष टीकम सेन ने नेतृत्व जयंती पर विचार व्यक्त किए गए।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस दौरान संगठन महामंत्री सम्मी, महासचिव राहुल सुवालका, सचिव दिनेश जैन, प्रहलाद मीणा, अनिता मीणा, रीना मीणा, अभिषेक, हिमांशु, यश और गुलाम अली उपस्थित थे। यह आयोजन शहीद भगत सिंह के प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित किया गया।


