Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदुकान की छत पर जा गिरा बिजली खंबा, मची अफरा तफरी

दुकान की छत पर जा गिरा बिजली खंबा, मची अफरा तफरी


Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के दूनी गांव स्थित सदर बाजार में शनिवार शाम एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे को टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद बिजली का खंबा दूसरी लाइन में किराने की दुकान की छत पर जा गिरा। इससे अफरा तफरी मच गई। लेकिन गनीमत यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दूनी में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक ट्रैक्टर चालक ने भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। यह खंबा टूटकर सामने की ओर किराने की दुकान की छत पर जा गिरा। इससे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं बिजली के खंबे के तार टूट कर गिर पड़े। जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। हादसे के बाद लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत निगम को दी। वहीं थाना पुलिस को सूचना दी गई है। बताया गया की दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग छूटा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d