Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsक्राइम एक्सपोज : चिकित्साकर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा, वीडियो भी...

क्राइम एक्सपोज : चिकित्साकर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा, वीडियो भी देखे

  • तीन आरोपी गिरफ्तार

  • 15 वर्षीय नाबालिग भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

  • गत 18 जून की रात चिकित्साकर्मी से बाइक, मोबाइल व लूटी थी नकदी


@आशीष बागड़ी

Deoli News 29 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ हुई लूट की वारदात का शनिवार को खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। वहीं पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल बरामद किए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा ने बताया कि यह वारदात गत 18 जून की रात नेगडिया गांव के समीप की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बड़ला स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत धर्मेंद्र जाटव निवासी होरिया पाड़ा तहसील मंडरायल जिला करौली है।

Oplus_131072

यह स्वास्थ्यकर्मी देवली के कुचलवाड़ा रोड पर रहता है। घटना की रात पीड़ित धर्मेंद्र जाटव अपनी बाइक से ब्यावर से देवली आ रहा था। इस बीच नेगडिया के समीप अज्ञात बाइक सवार आरोपियों ने धर्मेंद्र जाटव को अकेला देखकर पीछा किया तथा सुनसान जगह पर मौका मिलते ही पीड़ित को रोक कर लाठी से मारपीट का भय दिखाकर बाइक छीन ली। वही जेब में रखे रुपए, मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया तथा पुलिस उपाधीक्षक राम सिंह व थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की।

वारदात के लिए बस स्टैंड से हुए थे आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कस्वा ने बताया कि आरोपी क्षेत्र के आम रास्तो व सड़कों पर अकेले राहगीरों को निशाना बनाते हैं। आरोपियों ने घटना की रात देवली के बस स्टैंड से रवाना होकर नेगड़िया की ओर लूट की वारदात का प्लान बनाया। जहां उन्हें मालेड़ा के पास धर्मेंद्र जाटव बाइक पर अकेला आता दिखाई दिया। उन्होंने दो से चार किलोमीटर तक धर्मेंद्र का पीछा किया तथा सुनसान जगह पर धर्मेंद्र को रोक कर लाठी का भय दिखाने लगे। वही पीड़ित धर्मेंद्र की बाइक छीन ली तथा जेब में रखे रुपए, मोबाइल लूट कर फरार हो गए।

बताया गया कि तीनों आरोपी अपने शोक, ऐशो आराम व अय्याशी के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया तथा टीम गठित की। वही जानकारियां जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टेक्निकल तथ्य आदि की मदद से देवली, नासिरदा, हनुमान नगर, जहाजपुर, केकड़ी, सावर समेत नजदीक के थानों के करीब चार दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की वहीं घटना की गतिविधियों पर नजर रखी। इस आधार पर पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया है। वही एक नाबालिग को निरुद्ध किया है

इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने अल्ताफ हुसैन पुत्र जुम्मन सोरगर, किशन पुत्र भंवरलाल कीर दोनों निवासी कीर मोहल्ला देवली है। इसी तरह पुलिस ने राम अवतार पुत्र कैलाश कीर निवासी नेगडिया को गिरफ्तार किया है। वही एक 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने निरुद्ध किया है।

हनुमान नगर थाना क्षेत्र में की है गंभीर वारदातें

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों ने हनुमान नगर थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा रोड पर एक गंभीर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जिसका प्रकरण संबंधित थाने में दर्ज है। उक्त आरोपियों ने एक परिवादी को पकड़कर उसके साथ सरिए व लाठी के बल पर अप्राकृतिक संबंध बनाएं। इसी तरह आरोपियों ने हनुमान नगर के जयपुर हाईवे पर एक्सीडेंट होकर खड़ी एक पिकअप के चालक के साथ लूट की वारदात करने को भी स्वीकार किया है। वही अमरवासी रोड पर एक राहगीर के साथ लूट करने की वारदात भी इन आरोपियों ने स्वीकार की है। इसके अलावा गत 18-19 जून को आरोपियों ने थाना नासिरदा के रामथला चौराहे पर बियर फैक्ट्री के बाहर केकड़ी रोड पर पत्थर रखकर एक राहगीर के साथ लूट के वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया है। यहां पीड़ित असंतुलित होकर आगे गिर गया। लेकिन पुलिस की सजगता से यह वारदात नहीं हो पाई।

उक्त टीम ने की कड़ी मेहनत

वारदात का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में टीम गठित की। इसमें तकनीकी योगदान साइबर सेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के हेड कांस्टेबल राजेश गुर्जर व पुलिसकर्मी राजेश का रहा है। इसी तरह स्थानीय थाने के सहायक उप निरीक्षक करण सिंह, हेडकांस्टेबल गणेश, पुलिसकर्मी जगदीश, हुकुमनाथ का भी पूरा सहयोग रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d