Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदुर्घटना के घायल गोवंश का उपचार किया

दुर्घटना के घायल गोवंश का उपचार किया


Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रोविजन सोसायटी के आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के निदेशक नीलू अग्रवाल के निर्देशन में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा।

यह शिविर मां बीजासन गौशाला कुचलवाड़ा बायपास में लगाया गया। यहां चिकित्सकों की टीम ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुईं कई गायों का उपचार किया। गंभीर रूप से चोटिल गायों की सर्जरी की। जिसमें हॉर्न एम्प्यूटेशन शामिल हैं। साथ ही घायल पशुओं की नियमित ड्रेसिंग एवं अन्य चिकित्सकीय सेवाएं दी गईं। शिविर में वेटरनरी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश चौधरी, डॉ. मुकेश कुमावत, पशुधन सहायक राजेश सुवालका और छात्रा प्रियंका मीणा ने अपनी भागीदारी निभाई। इस अवसर पर गौशाला के पदाधिकारी और गौसेवक भी मौजूद थे, जिन्होंने सहयोग दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d