Deoli News 24 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर विद्युत वितरण निगम देवली की कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि 25 अप्रैल को 132 केवी देवली जीएसएम से निकलने वाले 33 केवी बंथली फीडर पर आवश्यक कार्य के कारण विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान देवली गाँव, निवारिया और गावड़ी सबस्टेशन के अधीनस्थ क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में देवली गांव, कासीर, देवपुरा, पनवाड़ पंप हाउस, राजमहल, देवीखेड़ा, पोल्याडा, चाँदली, निवारिया, गावड़ी और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।



