Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में आदर्श मतदान केंद्र बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शांतिलाल शर्मा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश अनुसार दूनी शहर के मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाने की कवायद पिछल दिनों से जारी है।

स्वीप प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि यहां मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाने के लिए मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ मतदान केंद्र परिसर में लोगों को आकर्षित करने के लिए रंगोलिया तथा परंपरागत मांडने बनाए गए हैं। पूरे परिसर को जयपुर की चौखी ढाणी की तर्ज पर तैयार किया गया है। यहां राजकीय के उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 111, 113 तथा 116 के साथ ही महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 115, दुर्गापुरा प्राथमिक विद्यालय,एवं नगरपालिका के बूथ को भी इसी प्रकार सजाया गया है। मतदान केन्द्रों का जायजा लेने पहुंचने वाले अधिकारी भी यहां बने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते हुए दिखाई दिए।

हरे पत्तों से बनाई रंगोली
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवडावास में स्वीप सतरंगी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को छात्र छात्राओं व महिला कार्मिकों ने गुलाल व पतों से आकर्षक रंगोली बनाकर मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। साथ ही गांव मे रेली निकालकर मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में मतदान की शपथ ली जा रही है।
यहां उपप्राचार्य दयानंद वर्मा, सुवालाल, रघुनंदन, प्रदीप कुमार देवनारायण, दौलत सिंह चौहान, कैलाश बैरवा, रामदयाल रमेश शर्मा, झीलमवती प्रभात चोधरी नवरत्न ममता मूनदडा ममता शर्मा छीतर लाल सैनी मौजूद थे। यह जानकारी शाला के मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


